धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म करने से पूर्वजों के आत्मा को शांति मिलती हैं। साथ ही साथ इससे पूर्वज प्रसन्न होते हैं और पितरों के प्रसन्न होने से वंशजों का कल्याण होता है और वंश में किसी चीज की कमी नहीं रहती हैं।
हालांकि सही जानकारी नहीं होने के कारण पितृ पक्ष के दौरान लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे उनके पूर्वज नाराज हो जाते हैं। इससे घर में अशांति बनी रहती हैं। इसलिए आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम पितृ पक्ष में भूलकर भी न करें।
पितृ पक्ष में भूलकर भी न करें ये काम, पूर्वज हो जाएंगे नाराज।
1 .पितृ पक्ष के दौरान घर में मांसाहारी भोजन न तो पकाना चाहिए और ना ही उसका सेवन करना चाहिए। इससे पूर्वज नाराज हो जाते हैं।
2 .पितृ पक्ष के दौरान लौकी, खीरा, चना, जीरा और सरसों का साग खाने से परहेज करना चाहिए। इसका सेवन अच्छा नहीं माना जाता हैं।
3 .पितृ पक्ष में किसी भी तरह का मांगलिक कार्य नहीं करनी चाहिए। इससे पूर्वज नाराज होते हैं और इसे शुभ भी नहीं माना जाता हैं।
4 .पितृ पक्ष के दौरान श्राद्धकर्म करने वाले व्यक्ति को पूरे 15 दिनों तक बाल और नाखून नहीं काटनी चाहिए।
5 .पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज पक्षी के रूप में धरती पर आते हैं। इसलिए आप इस दौरान पक्षी को तंग ना करें और दाना-पानी दें।

0 comments:
Post a Comment