खबर के अनुसार अगर आप 12वीं के बाद बीएससी नर्सिंग, बीएससी, बीकॉम, एग्रीकल्चर, बी फार्मा, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, मेडिकल, आईटी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, कंप्यूटर साइंस, बीडीएस, जीएनएम आदि की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आप लोन ले सकते हैं।
आपको बता दें की इस योजना के माध्यम से प्राप्त हुई ऋण की राशि से छात्रों के लैपटॉप, कोचिंग की फीस, हॉस्टल की सुविधा तथा किताबों की शुल्क का भी भुकतान किया जायेगा। इसलिए बिहार के छात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
नीतीश सरकार के बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने में बहुत लाभकारी साबित हो रहा है। बिहार के बहुत से गरीब छात्र इस योजना का लाभ उठाकर उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं।
ऐसे करें आवेदन : आप शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग कि आधिकारिक वेबसाइट https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ पर जा कर इस योजना की जानकारी लें और आवेदन करें।

0 comments:
Post a Comment