पूर्वांचल के बलिया-मऊ समेत 12 रेलवे स्टेशन बनेंगे अमृत भारत स्टेशन

लखनऊ : यूपी के पूर्वांचल में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वांचल के बलिया-मऊ समेत 12 रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित किया जायेगा। इन स्टेशनों को रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया हैं।

खबर के अनुसार उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के शिवपुर, लोहता, व्यास नगर और बाबतपुर स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जायेगा। इन स्टेशनों पर कई तरह की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के बनारस, वाराणसी सिटी, बलिया, मऊ जंक्शन, आजमगढ़, बेल्थरा रोड, गाजीपुर सिटी व सुरेमनपुर स्टेशन को भी इस योजना में शामिल किया गया हैं। इन स्टेशनों का सुदृढ़ीकरण और सुंदरीकरण होगा।

आपको बता दें की पूर्वांचल के इन सभी रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 5G तकनीक से लैस किया जायेगा। यात्रियों को बैठने के लिए वेहतर सुविधा उपलब्ध होगी इन स्टेशनों पर आधुनिक और हाईटेक तकनीक लगाए जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment