छपरा, गोरखपुर, सीवान, बनारस से चलने वाली 12 ट्रेने रद्द, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार रेलवे ने छपरा, गोरखपुर, सीवान, बनारस से चलने वाली कई ट्रेने रद्द कर दी हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दिया गया हैं ताकि इसके बारे में सभी लोगों को सही जानकारी मिल सके।

खबर के अनुसार देवरिया सदर रेलवे स्टेशन और सलेमपुर स्टेशन के बीच ट्रैक मरम्म्त और निर्माण का कार्य किया जायेगा। जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया हैं। वहीं कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव कर दिए गए हैं।

छपरा, गोरखपुर, सीवान, बनारस से चलने वाली 12 ट्रेने रद्द, देखें लिस्ट?

ट्रेन नंबर 05142 : गोरखपुर- सीवान 20 से 22 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 05141 : सीवान- गोरखपुर 21 और 22 फरवरी को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 22531 : छपरा- मथुरा सुपर फास्ट एक्स्प्रेस 20 फरवरी को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 22532 : मथुरा- छपरा सुपर फास्ट एक्स्प्रेस 21 फरवरी को रद्द रहेगी । 

ट्रेन नंबर 15132 : वाराणसी सिटी-गोरखपुर 20 और 21 फरवरी को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 15131 : गोरखपुर-वाराणसी सिटी मेल 20 से 22 फरवरी तक रद्द रहेगी ।

ट्रेन नंबर 15028:  मौर्य एक्सप्रेस 19 फरवरी 2023 से 23 फरवरी तक निरस्त रहेगी। 

ट्रेन नंबर 15027 : मौर्य एक्सप्रेस 21, 23 और 24 फरवरी 2023 तक निरस्त रहेगी। 

ट्रेन नंबर 15105 : इण्टरसिटी नौतनवा- छपरा 20 और 21 फरवरी को निरस्त रहेगी। 

ट्रेन नंबर 15106 : छपरा- नौतनवा इण्टरसिटी 20 और 21 फरवरी को निरस्त रहेगी। 

ट्रेन नंबर 15103 : गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्स्प्रेस 20 से 22 फरवरी को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 15104 : बनारस-गोरखपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस 20 से 22 फरवरी रद्द निरस्त रहेगी ।

0 comments:

Post a Comment