खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 24 घंटे में कुल 48 हजार 61 सैंपल की कोरोना जांच हुई हैं। जिसमे गौतमबुद्ध नगर में एक पॉजिटिव केस सामने आया। जबकि अन्य जिलों में कोरोना के एक भी नए मरीज नहीं मिले।
आपको बता दें की इस समय उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण नियंत्रण में हैं। लेकिन फिर भी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं जिन्होंने अब तक कोरोना के बूस्टर डोज नही ली हैं वे बिना किसी देरी के तीसरी डोज लगवा लें।
बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. रमेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया है कि लखनऊ में 2 बड़े आयोजन शुरू हो रहे हैं। इसमें देश दुनिया से लोग यूपी का रुख करेंगे। इसलिए इस दौरान लोगों को थोड़ी सतर्कता ज्यादा जरूरी हैं।
इन जिलों में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज।
यूपी के महाराजगंज में कुल 3 एक्टिव केस हैं।
गौतमबुद्ध नगर और लखनऊ में 2-2 एक्टिव केस हैं।
रायबरेली, बिजनौर, अमेठी, अमरोहा, जालौन, मिर्जापुर, संभल में 1-1 एक्टिव केस हैं।

0 comments:
Post a Comment