खबर के अनुसार 'गरीब कल्याण' योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को एक साल तक फ्री राशन दिया जायेगा। इससे प्रदेशभर के राशन कार्ड धारकों को सबसे ज्यादा फायदा होगा और उन्हें राशन खरीदने के लिए पैसे खर्च करने नहीं पड़ेंगे।
आपको बता दें की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत उत्तर प्रदेश में 3.61 करोड़ राशन कार्डधारक हैं। जिनके जरिए प्रदेश के 14.98 करोड़ व्यक्तियों को अनाज दिया जाता है। इन्हे अब अगले एक साल तक फ्री राशन का लाभ दिया जायेगा।
अगर आप भी 'गरीब कल्याण' योजना के तहत फ्री राशन का लाभ लेना चाहते हैं तो आप यूपी सरकार के खाद्य और आपूर्ति विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.nic.in पर जा कर राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment