खबर के अनुसार शुक्रवार को आई रिपोर्ट में राज्य के लखनऊ-मेरठ समेत 15 जनपदों में कोरोना संक्रमण के मरीज पाए गए हैं। अभी फिलहाल लखनऊ में कोरोना के दो मरीज मौजूद हैं। जबकि गौतमबुद्ध नगर में भी दो मरीज मौजूद हैं।
बता दें की पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेशभर के जिला अस्पतालों में 15 हजार 320 लोगों की कोरोना जांच हुई हैं। जबकि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज में 6 हजार 330 सैंपल की कोरोना जांच की गई। वहीं प्राइवेट लैब में 353 सैंपल की कोरोना जांच हुई हैं।
डॉक्टरों की मानें तो उत्तर प्रदेश में अभी कोरोना का संक्रमण नियंत्रित हैं। लेकिन लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए खास कर होली के मौके पर विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत हैं। जिन मरीजों को पहले से ही गंभीर रोग हैं उन्हें ज्यादा सावधानी बरतना होगा।
इन जिलों में मौजूद हैं कोरोना मरीज।
गौतमबुद्ध नगर और लखनऊ में कोरोना के 2 - 2 एक्टिव मरीज हैं।
गोंडा, अमरोहा, बाराबंकी, गाजियाबाद में कोरोना के 1 - 1 एक्टिव मरीज हैं।
मेरठ, जालौन, मैनपुरी, मिर्जापुर, वाराणसी, रायबरेली, संभल, सिद्धार्थनगर में 1 - 1 एक्टिव मरीज हैं।

0 comments:
Post a Comment