यूपी के लखनऊ से मिलेंगे सऊदी अरब-जर्मनी समेत 19 देशों का वीजा

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लोगों को अब लखनऊ से ही सऊदी अरब-जर्मनी समेत 19 देशों का वीजा लग जायेगा। इसके लिए अब दिल्ली जानें की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। 

खबर के अनुसार प्रदेश के लोगों को विदेश जानें में किसी तरह की परेशानी ना हो, इसी को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने VFS ग्लोबल वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर का शुभारंभ किया हैं। प्रदेश के लोगों का अब इसी सेंटर से वीजा लग जायेगा।

आपको बता दें की सऊदी अरब, जर्मनी, हंगरी, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, चेक गणराज्य, स्विट्ज़रलैंड, एस्टोनिया, पुर्तगाल, और इटली  जाने वाले यात्रियों को राजधानी लखनऊ के इस VFS ग्लोबल वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर में वीजा मिलेगा।

लखनऊ में ग्लोबल वीजा ऐप्लिकेशन सेंटर खुलने से सबसे ज्यादा फायदा यूरोप जाने वाले पर्यटकों और हजारों स्टूडेंट्स को होगा। दरअसल उत्तर प्रदेश के बहुत से छात्र यूरोप में पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। अब इन छात्रों को वीजा के लिए भाग-दौड़ करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। 9 फरवरी 2023 से लोगों की वीजा लखनऊ में स्वीकार होने लगेंगी।

0 comments:

Post a Comment