यूपी के लखनऊ-बरेली समेत सभी जिलों में 20 फरवरी से मिलेगा फ्री राशन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ-बरेली समेत सभी जिलों में 20 फरवरी से 28 फरवरी तक फ्री राशन का वितरण किया जायेगा। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार फरवरी महीने में लोगों को एक बार जनवरी महीने का राशन मिल चूका हैं। अब फरवरी महीने का राशन भी इसी महीने में 20 फरवरी से 28 फरवरी के बीच वितरण किया जायेगा। होली को ध्यान में रखते हुए सरकार फरवरी महीने का राशन इसी महीने में देगी। 

बता दें की डीएसओ सुनील सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है की 20 फरवरी से अंत्योदय कार्ड धारकों को 14 किलो गेंहू और 21 किलो चावल दिया जायेगा। जबकि गृहस्थी कार्डधारकों को 2 किलो चावल और तीन किलो गेंहू निशुल्क मिलेगा। 

अगर आप उत्तर प्रदेश में अंत्योदय कार्डधारक हैं या गृहस्थी राशन कार्डधारक हैं तो आप अपने संबंधित दूकानदार के पास जा कर फ्री राशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसको लेकर यूपी सरकार के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment