खबर के अनुसार इस बजट में झांसी लिंक एक्सप्रेस -वे और चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे की नई परियोजनाओं के प्रारम्भिक चरण हेतु 235 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित की गई हैं। इससे इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य को रफ़्तार मिलेगी।
वहीं इस बजट के दौरान गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ गोरखपुर में औद्योगिक गलियारा विकसित किये जाने को लेकर 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई। इससे गोरखपुर में औद्योगिक गलियारा विकसित करने में तेजी आएगी।
बता दें की योगी सरकार ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के साथ डिफेन्स कॉरिडोर परियोजना के लिए भी 550 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 2,538 करोड़ 80 लाख की व्यवस्था प्रस्तावित किया गया।

0 comments:
Post a Comment