खबर के अनुसार योगी सरकार ने यूपी के गोरखपुर और वाराणसी मेट्रो के लिए 100 करोड़ का बजट जारी किया हैं। इस बजट से मेट्रो रेल परियोजनाओं को रफ़्तार मिलेगी और इस शहर में भी बहुत जल्द मेट्रो रेल चलता हुआ दिखाई देगा।
वहीं आगरा मेट्रो रेल परियोजना हेतु सरकार के द्वारा 465 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था का भी प्रस्ताव है। जबकि राज्य के 14 नये मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और संचालन हेतु 2491 करोड़ 39 लाख रुपए की व्यवस्था भी इस बजट में की गई हैं।
बता दें की योगी सरकार ने प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर योजना के लिए 550 करोड़ रूपए खर्च का भी प्रवधान किया हैं। जबकि पूर्वांचल में विशेष योजनाओं के लिए 550 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। इसको लेकर बजट में प्रवधान किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment