ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हाथ में मौजूद लकीरे इंसान के जीवन में भाग्य का निर्धारण करती हैं। कुछ लकीरें विवाह का कारक होती हैं तो कुछ लकीरें इंसान के स्वभाव को दर्शाती हैं। इसलिए लकीरों को देखकर इंसान के व्यक्तित्व को पहचाना जा सकता हैं।
हथेली में है ये लकीर तो हो सकता है प्रेम विवाह?
1 .ज्योतिष की मानें तो यदि भाग्य रेखा और हृदय रेखा मिलकर V का निशान बनाएं तो सुखी वैवाहिक जीवन के संकेत होते हैं। इन्हे प्रेम विवाह करने में भी सफलता मिलती हैं।
2 .वहीं अगर चंद्र पर्वत से कोई विशेष रेखा निकलकर भाग्य रेखा से आकर मिल जाए तो इसे भी प्रेम विवाह के संकेत माने जातें हैं। ये लोग एक सफल प्रेम विवाह करते हैं और अपने लव पार्टनर के साथ एक खूबसूरत वैवाहिक जीवन जीते हैं।
3 .ज्योतिष के अनुसार यदि शुक्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा भाग्य रेखा के साथ मिले तो यह सुखी और सफल वैवाहिक जीवन के संकेत होते हैं। ये लोग प्रेम विवाह करने में सफल होते हैं। साथ ही साथ इनके प्रेम विवाह में कोई बाधा नहीं आती हैं।
4 .बता दें की यदि व्यक्ति के हाथ में गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो ये भी प्रेम विवाह के कारक मानें जाते हैं। ये लोग अपने प्रेमी या प्रेमिका से लव मैरेज करते हैं और एक सफल वैवाहिक जीवन जीते हैं। इन्हे जीवनसाथी से भरपूर प्रेम मिलता हैं।

0 comments:
Post a Comment