बिहार के बेतिया में 24 फरवरी को लगेगा जॉब कैंप, 800 युवाओं को मिलेगी नौकरी

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बेतिया में 24 फरवरी को जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा। इस जॉब कैंप के द्वारा 800 युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

खबर के अनुसार बेतिया जिला निबंध एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) के प्रांगण में जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा। युवा शुक्रवार को 11 से 4 बजे तक अपने सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं और नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। 

आपको बता दें की आरएस टेली सर्विस कंपनी हैदराबाद के द्वारा ब्राडबैंड टेक्नीशियन, नेटवर्क, इंजीनियर, ऑप्टिकल फाइबर टेक्नीशियन के पद पर 800 उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित राज ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला अधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश के अनुसार लगातार जिले में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं। इस बार 24 फरवरी को सुबह 11 बजे से जॉब कैंप का आयोजन होगा।

0 comments:

Post a Comment