यूपी के हाथरस में 28 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे बरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के हाथरस में 28 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार सेवा योजन कार्यालय की ओर से 28 फरवरी को सलेमपुर रोड स्थित श्री मोहन लाल आदर्श इंटर कॉलेज में रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। आप अपने सभी दस्तावेजों के साथ इस रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं। 

बता दें की इस रोजगार मेला में 10वीं, 12वीं, स्नातक, पीजी पास व्यक्ति को इंटरव्यू के आधार पर नौकरी प्रदान की जाएगी। वहीं इस मेला में भाग लेने के लिए युवाओं की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन : इस रोजगार मेला में उपस्थित होने के लिए आप सेवायोजन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और तय समय पर रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment