खबर के अनुसार वाराणसी में 47 सड़कों को चौड़ीकरण करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने प्रस्ताव भेजा था। लेकिन 40 सड़कों के प्रस्ताव की स्वीकृति मिल गई हैं। जिन सड़कों की मंजूरी मिली हैं। उन सड़कों को चौड़ीकरण किया जायेगा।
आपको बता दें की वाराणसी में जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक होनी हैं। इस बैठक से पहले वाराणसी के इन सभी सड़कों के चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया जायेगा। जल्द से जल्द काम शुरू कराने के लिए 80.86 करोड़ रुपए पास हुआ है।
वहीं इन सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। लोक निर्माण विभाग चयनित एजेंसी के माध्यम से इन सड़कों को चौड़ीकरण का काम कराएगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। पहली किस्त में 20 करोड़ रुपए भी जारी हो गए हैं।
यूपी के वाराणसी में 40 सड़कों के चौड़ीकरण की मंजूरी?
कैंट से लेकर लंका 5.790 किलोमीटर।
सिगरा-महमूरगंज मार्ग 1.1 किलोमीटर।
रथयात्रा-भुल्लनपुर मार्ग 4.695 किलोमीटर।
हुकुलगंज-पांडेयपुर मार्ग 1.5 किलोमीटर।
रथयात्रा से गोदौलिया मार्ग 1.50 किलोमीटर।
कमच्छा से गुरुबाग मार्ग का चौड़ीकरण होना है।
वरुणा पुल से लहुराबीर मार्ग होकर 2 किलोमीटर।
गोदौलिया से अस्सी लंका बीएचयू मार्ग 3 किलोमीटर।
विश्वेश्वरगंज अलईपुर मालगोदाम मार्ग 1.260 किलोमीटर।
मिंट हाउस से कक्कड़ पेट्रोल पंप तक 0.600 किलोमीटर।
साजन सिनेमा चौराहे से तेलियाबाग तिराहा तक 1.70 किलोमीटर।

0 comments:
Post a Comment