खबर के अनुसार सीएम योगी ने पिछले पांच सालों में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम किया हैं। साथ ही साथ निवेश का उपयुक्त महौल तैयार किया हैं, जिसकी चर्चा भारत के साथ साथ दुनियाभर के देशों में हो रही हैं।
बता दें की देश-विदेश के निवेशकों को सीएम योगी द्वारा लिए फैसले पसंद आ रहे हैं। जिससे 16 देशों के करीब 304 छोटी-बड़ी कंपनियां यूपी में निवेश करने जा रही हैं। इससे उत्तर प्रदेश को विकास की नई गति मिलेगी और युवाओं को भरपूर रोजगार प्राप्त होगा।
सीएम योगी के 5 फैसले ने यूपी को बनाया निवेश प्रदेश?
बेहतर कानून व्यवस्था : सीएम योगी ने कई ऐसे सख्त फैसले लिए हैं जिससे की उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई हैं।
एक्सप्रेस-वे और बेहतर सड़क : उत्तर प्रदेश में कई एक्सप्रेस-वे और सड़क का निर्माण किया गया हैं जो निवेशकों को आकर्षित कर रह हैं।
कानूनों को बनाया आसान : निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार ने कानूनों को बेहद आसान बना दिया हैं और बेबजह के कानूनों को खत्म कर दिया हैं।
जमीन की व्यवस्था : यूपी में निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार ने राज्य के सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की हैं।
डिजिटल व्यवस्था : निवेशकों के लिए सरकार के द्वारा डिजिटल व्यवस्था की गई हैं। निवेशक आवेदन करने से लेकर लाइसेंस, एनओसी आदि आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment