ऐसी मान्यता हैं की मंगलवार के दिन हनुमान मंत्रों के जाप करने से इंसान के जीवन पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती हैं। इससे इंसान के दुख-दर्द दूर होते हैं और जीवन में चली आ रही नकारात्मक परेशानियों से भी मुक्ति मिल जाती हैं।
मंगलवार को करें इन 6 मंत्रों का जाप, होगा मंगल ही मंगल?
ॐ तेजसे नम:।।
ॐ प्रसन्नात्मने नम:।।
ॐ शूराय नम:।।
ॐ शान्ताय नम:।।
ॐ मारुतात्मजाय नमः।।
ॐ हं हनुमते नम:।।
ऐसे करें मंत्र जाप : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन आप सुबह के समय स्नान करने के बाद हनुमान जी को सच्चे मन से याद करें। इसके बाद किसी हनुमान मंदिर में जा कर हनुमान जी के इन मंत्रों का कम से कम 108 बार उच्चारण करें। आप चाहें तो अपने घर में भी हनुमान जी की तस्वीर के पास बैठकर इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment