खबर के अनुसार इस रोजगार मेला में डी.एस.ई.टी.एस. कम्पनी के द्वारा पोलिमेडिक्योर लि. कम्पनी के लिए 200 पदों पर चयन किया जायेगा। 10वीं, 12वीं, आईटीआई पास युवा अपने सभी दस्तावेजों के साथ इस रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।
बता दें की 18 से 26 साल के युवा शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र एवं आधार की छाया प्रति, रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ 7 फरवरी को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई) नवादा के प्रागंण में उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
इस रोजगार मेला में आने के लिए आवेदक को एनसीएस पोर्टल पर निबंधित होना अनिवार्य किया गया हैं । इसलिए अगर आप निबंधित नहीं हैं तो आप एनसीएस पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा निबंधन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

0 comments:
Post a Comment