खबर के अनुसार यूपी के अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागरक, चित्रकूट, सीतापुर और मिर्जापुर में 4 लाख 14 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आये हैं। इससे यहां पर्यटन, होटल, शिक्षा, उद्योग और संस्कृति के क्षेत्र में लाखों रोजगार पैदा होंगे।
बता दें की इन शहरों में निवेश प्रस्ताव आने से कई छोटे-बड़े उद्योग लगेंगे। जिससे लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। जिस निवेश प्रस्ताव का एमओयू साइन हो गया हैं उसे जमीन पर उतारने की तैयारी चल रही हैं। बहुत जल्द इसे जमीनी धरातल पर उतारा जायेगा।
धार्मिक शहरों में कितना आया निवेश।
काशी में 37224 करोड़ निवेश प्रस्ताव आये हैं।
मथुरा में 23798 करोड़ के निवेश प्रस्थाव आये हैं।
चित्रकूट में 63059 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आये हैं।
मिर्जापुर में 64010 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आये हैं।
प्रयागराज में 53152 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आये हैं।
अयोध्या और सीतापुर में भी करोड़ों के निवेश प्रस्ताव आये हैं।

0 comments:
Post a Comment