बिहार के सीतामढ़ी, वैशाली, लखीसराय समेत 7 जिलों में छात्रों के लिए बनेगा हॉस्टल

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सीतामढ़ी, वैशाली, लखीसराय समेत 7 जिलों में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए नीतीश सरकार के द्वारा हॉस्टल का निर्माण किया जायेगा।

खबर के अनुसार नीतीश कैबिनेट की बैठक में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए सात शहरों में हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया गया हैं। पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के रहने के लिए 100-100 बेड के हॉस्टल का निर्माण किया जायेगा। 

आपको बता दें की बिहार के सीतामढ़ी, वैशाली, लखीसराय, औरंगाबाद, गया, शिवहर और मधुबनी में हॉस्टल का निर्माण होगा। इसके लिए कैबिनेट ने भी मंजूरी दे दी हैं। बहुत जल्द इन जिलों में हॉस्टल निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

मिली जानकारी के अनुसार इन जिलों में हॉस्टल के निर्माण को लेकर कुल 34 करोड़ 91 लाख 81 हजार रुपये खर्च होंगे। जिसमे प्रत्येक हॉस्टल के निर्माण पर चार करोड़ 98 लाख रुपये खर्च किया जायेगा। इससे इन जिलों में हॉस्टल बनाएं जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment