यूपी के वाराणसी में 9 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

न्यूज डेस्क: यूपी के वाराणसी में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी में कल से मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जायेगा। इसके द्वारा 9 हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। 

खबर के अनुसार यह जॉब फेयर बनारस इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन निबाह, बाबतपुर में आयोजित किया जायेगा। यहां करीब 40 कंपनियां आएगी और युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी देगी। आप चाहें तो  मेगा जॉब फेयर में उपस्थित हो सकते हैं। 

बता दें की इस मेगा जॉब फेयर में 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, प्रोफेशनल डिग्री और डिप्लोमा पास युवा अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं और इंटरव्यू के आधार पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसको लेकर निर्देश जारी किये गए हैं। 

वाराणसी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस जॉब फेयर मेला में 18 से 40 साल उम्र के लोग भाग ले सकते हैं। इस जॉब फेयर के माध्यम से करीब 9000 लोगों को  नौकरी मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment