Bihar : गया में 7 पुलिस पदाधिकारी का तबादला

Bihar News : बिहार के गया से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के गया में 7 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं, ताकि इसकी जानकारी सभी को मिल सके। 

खबर के अनुसार मंगलवार की शाम कोएसएसपी आशीष भारती ने जिले के सात पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जिसमे महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना को गेहलौर ओपी की कमान सौंपी गई है। जबकि सूर्यवीर कुमार गुप्ता को कोतवाली थाना के अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया हैं। 

गया में 7 पुलिस पदाधिकारी का तबादला?

महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना को गेहलौर ओपी की कमान सौंपी गई है। 

चेरकी ओपी प्रभारी मधु कुमारी को महिला थाना के थाना अध्यक्ष बनाया गया हैं।

कोतवाली थाना में पदस्थापित रामजी प्रसाद को चेरकी ओपी अध्यक्ष बनाया गया है। 

अनुसूचित जाति जनजाति थाना के थानाध्यक्ष जितेंद्र पासवान को पुलिस केंद्र भेजा गया है। 

बाराचट्टी थाना में पदस्थापित मनोज कुमार को एससी-एसटी थाना का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस केंद्र में पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे अनिल कुमार को मऊ यूपी में पद स्थापित किया है।

 गेहलौर ओपी प्रभारी सूर्यवीर कुमार गुप्ता को कोतवाली थाना के अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया है।

0 comments:

Post a Comment