Bihar : फरवरी और मार्च महीने में विवाह के मुहूर्त

Bihar : शादी करने की प्लानिंग कर रहे युवाओं के लिए फरवरी और मार्च महीने में विवाह के कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। इस मुहूर्त में युवा शादी-विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं युवाओं में वैलंटाइंन डे के दिन शादी की तारीख रखने का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। 

बता दें की इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर विवाह के मुहूर्त बन रहे हैं। जिसके कारण इस दिन शादी-विवाह को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा हैं। वहीं बात पूरे फरवरी महीने की करें तो फरवरी में विवाह के 13 शुभ मुहूर्त हैं। 

जबकि मार्च महीने में भी विवाह के 6 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पंचांग के अनुसार इस बार मार्च तक ही शादियों का शुभ मुहूर्त पड़ रहा है। जबकि अप्रैल महीने में केवल एक दिन मुहूर्त मिल रहा है। इसके बाद कुछ समय के लिए शादी के मुहूर्त नहीं हैं। 

फरवरी और मार्च महीने में विवाह के मुहूर्त?

फरवरी महीने में विवाह के मुहूर्त : 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 , 15, 17, 22, 23 और 28 फरवरी को विवाह के अच्छे मुहूर्त हैं।

मार्च महीने में विवाह के मुहूर्त : मार्च महीने इस साल 1, 5, 6, 9, 11 और 13 तारीख को शादियों का शुभ मुहूर्त बन रहा है।

0 comments:

Post a Comment