यूपी के गाजियाबाद, कानपुर, आगरा समेत इन जिलों में बंपर निवेश

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए 10 से 12 फरवरी को राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट से पहले ही उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बंपर निवेश आ रही हैं।

एक रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने ही अब तक 3 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त कर लिए हैं। इससे उत्तर प्रदेश में रोजगार के बंपर अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही साथ विकास की गति में भी तेजी आएगी।

बता दें की अमेरिका, यूरोप, सिंगापूर, जापान, जर्मनी समेत कई देशों की बड़ी-बड़ी कंपनियां यूपी में निवेश करने की योजना बना रही हैं। इन देशों के कंपनियों के द्वारा बड़ी मात्रा में निवेश के प्रस्ताव भी आ रहे हैं। वहीं देश की कंपनियां भी यूपी में निवेश करने के कई प्रस्ताव दिए हैं। 

यूपी के गाजियाबाद, कानपुर, आगरा समेत इन जिलों में बंपर निवेश?

गाजियाबाद में 92000 करोड़ का प्रस्ताव आया हैं।

कानपुर में 70000 करोड़ का प्रस्ताव आया हैं।

आगरा में 39038 करोड़ का प्रस्ताव आया हैं।

बरेली में 34000 करोड़ का प्रस्ताव आया हैं।

मेरठ 17000 करोड़ का प्रस्ताव आया हैं।

अयोध्या में 17000 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव आए।

प्रयागराज में हुई मीट में 33703 करोड़ का प्रस्ताव आया हैं।

हापुड़ में हुई इन्वेस्टर मीट में 23000 करोड़ का प्रस्ताव आया हैं।

0 comments:

Post a Comment