बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर अधूरी ख्वाहिश

धर्म डेस्क: बुधवार का दिन भगवान गणेश का दिन होता हैं। इस दिन लोग अपने घरों में भगवान गणपति की पूरा आराधना करते हैं। ऐसी मान्यता हैं की बुधवार को भगवान गणेश की पूजा आराधना करने से जीवन में समृद्धि आती हैं। साथ ही साथ हर अधूरी ख्वाहिश पूरी होती हैं।

ज्योतिष की मानें तो बुधवार के दिन मंत्रों का जाप करना बहुत लाभकारी साबित होता हैं। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा इंसान के दैनिक जीवन पर बड़ी रहती हैं। इससे इंसान को जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिल जाती हैं। 

आप बुधवार के दिन सुबह के समय स्नान करने के बाद सच्चे मन से भगवान गणपति को याद करें। इसके बाद उनकी तस्वीर के सामने बैठक पूजा आराधना करें। साथ ही साथ उनके इन मंत्रों का जाप 108 बार करें। इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी होगी। 

बता दें की हमारे धर्म शास्त्रों में ऐसा माना गया है की जिस जगह विघ्नविनाशक भगवान गणेश वास करते हैं। वहां रिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ और मां लक्ष्मी भी विराजती हैं। इसलिए लोगों को अपने घरों में भगवान गणपति की पूजा आराधना करनी चाहिए।

बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर अधूरी ख्वाहिश?

1 .ऊँ गं गणपतये नमः।।

2. ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:।

निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।

3. ऊँ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्।

4. ऊं नमो गणपत्ये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा ।

नोट : यह लेख मान्यताओं के आधार पर हैं।

0 comments:

Post a Comment