यूपी के लखनऊ में बनेगी स्टार्टअप वैली, तो आगरा में लगेगी फैक्ट्री

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ में 1500 करोड़ रुपये के निवेश से स्टार्टअप वैली बनाया जायेगा। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर नोएडा डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन लखनऊ में स्टार्टअप वैली की स्थापना करेगी।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा में हांगकांग की एक बड़ी कंपनी 6 हजार करोड़ रुपये की लागत से दो ईवी प्लांट लगाएगी। इस फैक्ट्री में ई-बाइक और लिथियम बैटरी का निर्माण किया जायेगा। इससे युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 

बता दें की हांगकांग की ताऊचेन इंटरनेशनल प्रा लि ग्रुप की ताऊचेन ई मोटर्स प्रा लि 4100 करोड़ रुपये की लागत से आगरा में  ई व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग की यूनिट लगाएगी। इसको लेकर ताऊचेन ई मोटर्स प्रा लि के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

वहीं ताऊचेन ई मोबिलिटी आगरा में ही 2050 करोड़ की लागत से टू और तीन व्हीलर ई व्हीकल्स की फैसिलिटीज वाली यूनिट लगाई जाएगी। हांगकांग की ये कंपनी यूपी में करीब 10000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं। इसको लेकर एमओयू किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment