खबर के अनुसार इस ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों से 275 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। साथ ही साथ 5049 लीटर अवैध शराब भी बरामद किये गए हैं। जबकि पुलिस के द्वारा 6180 लीटर लहन नष्ट कराया गया हैं।
आपको बता दें की पिछले 12 घंटे के अंदर पुलिस द्वारा चलाये गए विशेष अभियान में बदायूं पुलिस ने सबसे ज्यादा 75 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। जबकि बदायूं में 1616 लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई हैं। वहीं 600 लीटर लहन नष्ट कराया गया हैं।
यूपी के बदायूं, बिजनौर, संभल, बरेली समेत कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी?
संभल में 24 लोगों को 202 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अमरोहा में 24 लोगों को 582 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
मुरादाबाद पुलिस ने आठ लोगों को 100 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पीलीभीत में 13 लोगों को 375 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरेली में 21 लोगों को 264 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार करते हुए 30 लीटर लहन नष्ट कराया गया।
बिजनौर में 54 लोगों के पास से 1161 लीटर अवैध शराब बरामद करने के साथ ही 1950 लीटर लहन नष्ट कराया गया।
बदायूं में 75 लोगों को गिरफ्तार किया। 1616 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया और 600 लीटर लहन नष्ट कराया गया।
शाहजहांपुर में 50 लोगों को अवैध शराब की बिक्री करते गिरफ्तार किया गया और 569 लीटर शराब बरामद करने के साथ ही 2300 लीटर लहन नष्ट कराया गया।

0 comments:
Post a Comment