खबर के अनुसार लोगों की लगातार आ रही मांग को देखते हुए एयरपोर्ट निदेशक ने विमानन कंपनी इंडिगो को प्रस्ताव भेज दिया है। बहुत जल्द इंडिगो एयरलाइन्स के द्वारा इन दोनों शहरों के लिए विमान सेवा का संचालन शुरू किया जायेगा।
बता दें की आगरा से गोवा और गोवा से आगरा के बीच विमान सेवा शुरू होने से पर्यटकों को काफी फायदा होगा। क्यों की गोवा आने वाले बहुत से पर्यटक ताज देखने के लिए आगरा आना चाहते हैं। ऐसे में इन पर्यटकों को विमान के संचालन से सुविधा होगी।
अभी इंडिगो एयरलाइन्स सप्ताह के अलग-अलग दिन आगरा से मुंबई, लखनऊ, बेंगलुरु, अहमदाबाद और भोपाल के लिए हवाई सेवा का संचालन कर रही है। बहुत जल्द आगरा से गोवा और इंदौर के लिए भी विमान का संचालन शुरू करेगी।

0 comments:
Post a Comment