मालदा-पटना इंटरसिटी समेत चार ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

बिहार न्यूज: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने मालदा-पटना इंटरसिटी समेत चार ट्रेनें रद्द कर दिए हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार लखीसराय से शेखपुरा के बीच 19 से 21 फरवरी तक इंटरलॉकिंग का काम किया जायेगा। जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिए हैं। साथ ही साथ कई ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया हैं। 

अगर आप इस रूट से ट्रेन के द्वारा यात्रा करने वाले हैं तो आप सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर अपनी ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें ताकि यात्रा के दौरान आपको किसी तरह  की परेशानी का सामना करना  ना पड़े।

मालदा-पटना इंटरसिटी समेत चार ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट?

ट्रेन नंबर 13415 : मालदा-पटना इंटरसिटी 19 फरवरी को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 13416: पटना-मालदा इंटरसिटी 20 फरवरी को रद्द रहेगी।

जनसेवा (13419) 19 से 21 फरवरी तक रद्द रहेगी।

जनसेवा (13420)  19 से 21 फरवरी तक रद्द रहेगी।

0 comments:

Post a Comment