खबर के अनुसार जीएम सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है की इटावा से ग्वालियर तक मेमू ट्रेन ट्रायल के तौर पर दो महीने चलाये जाएंगे। अगर सवारी बढ़ती हैं तो इस ट्रेन को नियमित कर दिया जायेगा और ये ट्रेन प्रतिदिन चलेगी।
आपको बता दें की उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने यूपी के आगरा से ग्वालियर व ग्वालियर से इटावा के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक सतीश कुमार ने भिंड सांसद संध्या राय से भी मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान सांसद ने भिंड से भोपाल के बीच सीधी ट्रेन चलाने की मांग की। साथ ही साथ भिंड रतलाम को प्रतिदिन किए जाने की मांग की। दरअसल भिंड रतलाम को प्रतिदिन करने को लेकर काफी समय से यात्रियों द्वारा मांग की जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment