मोदी-योगी की जोड़ी ने यूपी को बनाया एक्सप्रेस वे प्रदेश

लखनऊ : मोदी-योगी की जोड़ी ने यूपी के विकास को एक नई रफ़्तार दी हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार आने के बाद यूपी एक्सप्रेस वे स्टेट बन गया हैं। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में और भी कई नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जायेगा। 

खबर के अनुसार यूपी में अभी छह एक्‍सप्रेस वे बनकर तैयार हैं। जबकि सात एक्‍सप्रेस वे न‍िर्माणाधीन हैं। बहुत जल्द इन सभी एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा कर लिया जायेगा। इससे यूपी के विकास में तेजी आएगी और प्रदेश में निवेश भी बढ़ेगा। 

आपको बता दें की यूपी सरकार लखनऊ में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन करने जा रही हैं। इस सब्मिट का मुख्य उदेश राज्य में अधिक से अधिक निवेश को आकर्षित करना हैं। इसमें सबसे बड़ा रोल एक्सप्रेस-वे निभाएगा।

यूपी के बिछ रही एक्सप्रेस-वे की जाल निवेशकों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही हैं। बड़ी संख्या में निवेशक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में निवेश कर रहे हैं। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और यूपी के विकास में तेजी आएगी।

इन एक्सप्रेस वे का निर्माण हो गया है।

165 किलोमीटर लंबा यमुना एक्सप्रेस वे। 

96 किलोमीटर लंबा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे। 

341 किलोमीटर लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे। 

296 किलोमीटर लंबा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे। 

302 किलोमीटर लंबा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे। 

25 किलोमीटर लंबा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे। 

उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे । 

594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस वे। 

91 किलोमीटर लंबा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे। 

117 किलोमीटर लंबा गाजीपुर-बलिया एक्सप्रेस वे। 

63 किलोमीटर लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे। 

519 किलोमीटर लंबा गोरखपुर-सिलिगुड़ी एक्सप्रेस वे। 

380 किलोमीटर लंबा गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेस वे। 

210 किलोमीटर लंबा दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस वे। 

0 comments:

Post a Comment