खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रेल लाइन दोहरीकरण के दौरान नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा। जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 20 से 28 फरवरी तक कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती हैं।
वहीं रेलवे ने इस रूट की कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव कर दिए हैं। इसलिए अगर आप इस रूट की ट्रेनों से यात्रा करने वाले हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर सबसे पहले अपनी ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें।
आज से लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी समेत आठ ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट?
लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी रद्द रहेगी।
वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी रद्द रहेगी।
जौनपुर-रायबरेली एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
रायबरेली-जौनपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
प्रयागराज संगम-लखनऊ स्पेशल रद्द रहेगी।
लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल रद्द रहेंगी।

0 comments:
Post a Comment