वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

खेल समाचार : वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया हैं। सबसे अच्छी बात यह हैं की इसमें से ज्यादा बल्लेबाज भारतीय हैं, जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक लगाए हैं।

वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट?

रोहित शर्मा (भारत) : रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 264 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया हैं। इन्होने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में ये कारनामा किया था।

मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) : न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने वेस्टइंडीज के लिए साल 2015 में 237 रन की शानदार पारी खेली थी।

वीरेंदर सहवाग (भारत) : इस लिस्ट में भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का भी नाम हैं। इन्होने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन की पारी खेली थी।

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज़) : वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के साल 2015 में जिम्बाबे के खिलाफ 215 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

फखर ज़मान (पाकिस्तान) : पाकिस्तान के फखर जमान ने साल 2018 में जिम्बाबे के खिलाफ 210 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।

इशान किशन (भारत) : साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के ईशान किशन ने 210 रन की शानदार पारी खेली थी।

रोहित शर्मा (भारत) : साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोषित शर्मा ने 209 की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

रोहित शर्मा (भारत) : साल 2017 में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 208 रन बनाया था।

शुभमन गिल (भारत) : साल 2023 में शुभम गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन बनाया था।

सचिन तेंदुलकर (भारत) : साल 2010 में सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 200 रन की पारी खेली थी।

0 comments:

Post a Comment