आयुर्वेदिक डॉक्टरों की मानें तो मदार के पत्तो में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो हड्डियों में जन्म लेने वाले दर्द को सोख लेता हैं। साथ ही साथ इससे सूजन की समस्या भी कम होती हैं। इसलिए गठिया की समस्या होने पर इसका रेगुलर इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल।
1 .गठिया की समस्या को दूर करने के लिए चूने में हल्दी मिला कर इसे अपने घुटनों पर लगाएं और फिर मदार के पत्ते बांध दें, इससे राहत मिलेगी।
2 .अगर गठिया के कारण हमेशा दर्द होता हैं तो आप सरसों तेल गर्म कर के मदार के पत्तों पर लगाएं और इसे अपने घुटनों पर बांध दें। इससे आपको राहत मिलेगी।
3 .मदार के पत्ते को पहले गर्म कर लें और इस पर तिल का तेल और हल्दी लगाएं। इसके बाद गठिया वाले जगह पर बांध दें। इससे आपको राहत मिलेगी। साथ ही साथ गठिया का दर्द और सूजन भी कम होगा। इसलिए आप चाहें तो इसे आजमा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment