यूपी के बरेली में खुलेगी पहली फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी

UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली से एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के बरेली में प्रदेश की पहली फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के साथ साथ फॉरेस्ट से संबंधित कई तरह के रिसर्च भी किये जाएंगे।

वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया हैं की बरेली में फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी खोलने के लिए वन विभाग ने जमीन का चयन किया हैं। शीघ्र ही आगे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी ताकि जल्द से जल्द यूनिवर्सिटी होना जा सकें।

बता दें की चिन्हित किये गए जमीन वन विभाग की हस्तांतरित करने के लिए प्रशासन के पास प्रस्ताव भेजा जायेगा। प्रशासन से स्वीकृति मिलने के बाद चिन्हित जमीन पर फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। यह राज्य का पहला फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी होगा।

फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी बनाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने रामगंगा के आगे मंझा गांव में 113 हेक्टेयर की जमीन देखी हैं। हालांकि यह जमीन ग्राम समाज की हैं। जमीन के हस्तांतरण को लेकर वन विभाग ने प्रशासन से संपर्क साधा हैं। जल्द ही इसपर फैसला किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment