यूपी के आगरा में किराए पर मिलेगी बाइक, घूम सकते हैं आगरा-मथुरा-भतरपूर

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आगरा में लोगों को किराए पर बाइक मिलेगा। इसको लेकर पहला लाइसेंस जारी कर दिया गया हैं। इस नई व्यवस्था से पर्यटकों को आगरा घूमने में आसानी होगी। 

वहीं इस बाइक से आगरा के साथ साथ मथुरा और भरतपूर भी घूम सकते हैं। इसके लिए घंटे और दिन के हिसाब से किराया देना होगा। आगरा में अभी सात दो पहिया वाहन को लाइसेंस मिला हैं। बहुत जल्द अन्य वाहनों को इस लिस्ट में शामिल किया जायेगा। 

बता दें की इस रेंटल बाइक लेने के लिए पर्यटकों को आधार कार्ड के साथ साथ ड्राइविंग लाइसेंस का फोटो कॉपी जमा करना होगा। साथ ही साथ एक हजार रुपये की सिक्युरिटी मनी भी जमा करना होगा। हालांकि ये पैसा बाइक बापस करने समय लौटा दिया जायेगा। 

रेंटल बाइक लेते समय पर्यटकों को दो हेलमेट भी दिए जाएंगे। वहीं इन वाहनों में जीपीआरएस की भी सुविधा होगी। एजेंसी दोपहिया वाहन पर ऑफिस से नजर रख सकेंगे। अगर कोई पर्यटक रास्ता भटक जाये तो एजेंसी उसकी मदद भी करेगी। 

जानें किराया। 

बाइक के लिए 500, एक्टिवा का 550 और बुलेट किराया प्रतिदिन 1200 रुपये निर्धारित किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment