खबर के अनुसार यूपी के आंबेडकरनगर में 16 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया जायेगा। इस विवाह योजना के तहत 522 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। विवाह के बाद 35 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाएंगे और 10 हजार रुपये से उपहार दिया जायेगा।
वहीं 28 फरवरी को यूपी के हाथरस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने जोड़ों का चिन्हीकरण कर भौतिक सत्यापन कराकर पंजीकरण कराने के निर्देश जारी किये हैं।
बता दें की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ उस व्यक्ति को मिलता हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय अधिकतम दो लाख यानी गरीबी रेखा की सीमान्तर्गत हो। साथ ही साथ कन्या की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व वर की आयु 21 वर्ष हो।

0 comments:
Post a Comment