खबर के अनुसार मुरादाबाद मंडल के इस नए स्टेट हाईवे के निर्माण को लेकर शासन के पास प्रस्ताव भेजा गया हैं। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी और इस रूट पर नया स्टेट हाईवे का निर्माण किया जायेगा।
आपको बता दें की प्रस्तावित स्टेट हाईवे अमरोहा से पाकबड़ा, डींगरपुर, कुंदरकी, शाहाबाद, बिलारी और चंदौसी बाईपास होते हुए बदायूं रोड पर बिसौली तक जाएगा। इसके निर्माण होने से कई जिलों के लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा।
इस स्टेट हाईवे के निर्माण होने से बिसारी, संभल के चंदौसी, और बदायूं जिले के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। साथ ही साथ नए हाईवे के निर्माण से वाहनों को जाम से निजात मिलेगा। वहीं लोगों की अन्य इलाकों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

0 comments:
Post a Comment