लखनऊ: यूपी में जमीन खरीदते समय नहीं होगा धोखा, इस वेबसाइट से चेक करें डिटेल्स

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आये दिन जमीन खरीद बिक्री के दौरान धोखाधड़ी की शिकायत मिलती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यूपी भूलेख नाम की वेबसाइट बनाई हैं। जिस वेबसाइट से आप जमीन की डिटेल्स आसानी से चेक कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में जमीन खरीदारी से पहले आप यूपी भूलेख की वेबसाइट पर जा कर जमीन की खतैनी निकाल सकते हैं। साथ ही साथ आप ये जान सकते हैं की आज जो जमीन खरीदने जा रहे हैं उस जमीन का मालिक हैं।

आपको बता दें की जमीन की खतौनी जमीन के वो दस्तावेज होता हैं जिसमे जमीन की पूरी डिटेल्स लिखी होती हैं। इसलिए आप जमीन खरीदने से पहले इस दस्तावेज को अनिवार्य रूप से चेक कर जमीन से संबंधित धोखाधड़ी से बच सकते हैं। 

इस वेबसाइट से चेक करें जमीन की डिटेल्स?

जमीन की खतौनी देखने के लिए आप वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/public/public_ror/Public_ROR.jsp को गूगल में सर्च करें। 

इस वेबसाइट पर आप सबसे पहले जनपद चुने, इसके बाद अपने तहसील पर क्लिक करें, फिर आप अपने ग्राम पर क्लिक करें। 

इसके बाद आप खसरा/गाटा संख्या, खाता संख्या या खातेदार के नाम से जमीन की खतौनी देख सकते हैं और उसे डाऊनलोड भी कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment