यूपी के देवरिया और कुशीनगर में घर बैठे मोबाइल से बनाएं ड्राइविंग लाइसेंस

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के देवरिया और कुशीनगर में गाड़ी चलाने वाले लोग घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बना सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं। इसके लिए अब आपको भाग-दौड़ करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

अगर आप पहली बार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको सबसे पहले आधार कार्ड की मदद से लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा। वहीं अगर आपका लर्निंग लाइसेंस बन गया हैं तो आप परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

आपको बता दें की नई व्यवस्था के तहत अब आप खुद अपने मोबाइल से लर्निंग लाइसेंस या फिर परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं और तय समय पर ड्राइविंग टेस्ट पास करने ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं। 

दरअसल सही जानकारी नहीं होने के कारण बहुत से लोग एजेंट के चक्कर में रहते हैं जिससे उन्हें पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। इसलिए आप एजेंट का चक्कर छोड़े और अपने मोबाइल के द्वारा खुद से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करें।

घर बैठे मोबाइल से बनाएं ड्राइविंग लाइसेंस?

सबसे पहले मोबाइल में गूगल को ओपन करें। 

इसके बाद https://parivahan.gov.in/parivahan/ वेबसाइट को सर्च को। 

इसके बाद आप अपने राज्य उत्तर प्रदेश को सलेक्ट करें। 

अब अब आपको अप्लाई लर्निंग लाइसेंस वाले विकल्प का चुनाव करके आगे बढ़ जाना है। 

इसके बाद आपसे जो भी जानकारी मांगी जाएगी उसे सही-सही भरकर आगे बढ़ना हैं। 

अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। उस फॉर्म में अपनी जानकारी को भरें। 

अब आपको सिंग्नेचर, फोटो, दस्तावेज को अपलोड करके सब्मिट करना हैं। 

अब ड्राइविंग टेस्ट का समय चुने और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन शुल्क जमा करें। आपका आवेदन पूरा जो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment