प्रेम संबंध के लिए जिम्मेदार होता है ये हार्मोन

न्यूज डेस्क: किसी भी व्यक्ति के अंदर प्रेम की भावना दिल से नहीं बल्कि दिमाग में उत्पन होने वाले हार्मोन के कारण जन्म लेती हैं। मेडिकल साइंस के अनुसार प्रेम के लिए ऑक्सीटोसिन हार्मोन जिम्मेदार होता हैं। ये हार्मोन व्यक्ति के अंदर प्रेम को जागृत करता हैं। 

खबर के अनुसार ऑक्सीटोसिन हार्मोन को लव हार्मोन भी कहा जाता हैं। यहीं हार्मोन प्यार से संबंधित भावनाओं का संचार करता हैं। साथ ही साथ इंसान को प्यार की फीलिंग का अहसास कराता है। प्यार में इमोशन का कारण भी यही ऑक्सीटोसिन हार्मोन होता हैं। 

आपको बता दें की हमारे शरीर में इस ऑक्सीटोसिन हार्मोन पीयूष ग्रंथि से निकलता है जो कि मस्तिष्क में हाइपोथैलेमस के निचले हिस्से की ओर मौजूद होता हैं। इस हार्मोन का स्राव जितना अधिक होता हैं प्रेम की फीलिंग भी अधिक होती हैं। 

वैज्ञानिक बताते हैं किसी भी व्यक्ति के अंदर प्यार की भावनाओं को या प्रेम संबंधों को गढ़ने में ऑक्सीटोसिन हार्मोन का खास महत्व होता है। इसे आलिंगन और प्रेम हार्मोन भी कहा गया है। इसके कारण भी इंसान प्रेम में भावुक और इमोशनल हो जाता हैं।

0 comments:

Post a Comment