सरसों तेल के दाम धड़ाम, जानें मुजफ्फरनगर, हापुड़, मेरठ, मैनपुरी, सहारनपुर में मंडी भाव

न्यूज डेस्क: होली से पहले सरसों तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली हैं। पिछले महीने के मुकाबले इस महीने में सरसों तेल के दाम कम हुए हैं। इस साल सरसों के पैदावार अधिक होने से बाजार में सरसों तेल की मात्रा भरपूर उपलब्ध हैं। जिससे इसके दाम में गिरावट आ रही हैं। 

दूकानदार बताते हैं की पिछले कुछ दिनों से सरसों के खुदरा दामों में भी गिरावट आई हैं। जिससे टिन खरीदने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही हैं। दरअसल होली के समय लोगों के घरों में कई तरह के पकवान बनते हैं जिससे सरसों तेल की मांग बढ़ जाती हैं। 

बता दें की देसी सरसों के तेल के दामों में औसतन 20 रुपये की गिरावट आई हैं। वहीं ब्रांडेड तेल की कीमतों में भी कमी देखने को मिल रही हैं। अगर बात मंडी भाव की करें तो उत्तर प्रदेश की मंडियों में भी सरसों तेल के भाव में गिरावट आ रही हैं।

जानें मुजफ्फरनगर, हापुड़, मेरठ, मैनपुरी, सहारनपुर में मंडी भाव?

मुजफ्फरनगर में सरसों का तेल का मंडी भाव : ₹14600 / क्विंटल। 

हापुड़ में सरसों का तेल का मंडी भाव : ₹14000 / क्विंटल। 

कन्नौज में सरसों का तेल का मंडी भाव: ₹14700 / क्विंटल। 

मेरठ में सरसों का तेल का मंडी भाव : ₹14800 / क्विंटल

मैनपुरी में सरसों का तेल का मंडी भाव : ₹14700 / क्विंटल

सहारनपुर में सरसों का तेल का मंडी भाव: ₹14500 / क्विंटल

0 comments:

Post a Comment