जब किसी लड़की या लड़का की कुंडली में ग्रहों की चाल खराब हो जाती हैं या फिर शुक्र कमजोर हो जाता हैं तो इससे शादी-विवाह में बाधा आने लगती हैं और इससे शादी सही समय पर नहीं हो पाती हैं। साथ ही साथ लोगों को कई तरह की परेशानी का भी सामना करना पड़ता हैं।
खबर के अनुसार यदि किसी लड़की की शादी में लंबे समय से समस्या आ रही है तो लड़की को महाशिवरात्रि के दिन कुछ उपाय करनी चाहिए। इससे भगवान महादेव तुरंत प्रसन्न होते हैं और लड़की को मनचाहे जीवनसाथी की तलाश पूरी हो जाती हैं।
शादी में आ रही बाधा तो महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय?
1 .महाशिवरात्रि का व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा आराधना करने से मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होती हैं।
2 .महाशिवरात्रि के दिन पीले कपड़े पहनें तथा भगवान शिव और माता पार्वती को गेंदे के फूल की माला चढ़ाएं और शिव पार्वती की पूजा करें।
3 .शादी में आ रही बाधा को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि पर पूजा के दौरान ओम गौरी शंकराय नम: मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें।
4 .महाशिवरात्रि के दिन सुर्योदय से पहले स्नान करके शिवलिंग पर जल अर्पित करें और ‘ओम पार्वती पतये नम:’ मंत्र का जाप करें।

0 comments:
Post a Comment