बिहार के पटना-पूर्णिया समेत सभी जिलों में मुखिया को मिला पावर

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना-पूर्णिया समेत सभी जिलों में मुखिया को सरकार के द्वारा नई पावर दी गई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में मुखिया जी अब फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले घोडपरास या जंगली सुअर को शूट आउट करने के आदेश दे सकते हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के कई जिलों में किसान घोडपरास और जंगली सुअर के आतंक से परेशान हैं। जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मुखिया को नई शक्ति दी हैं। 

आपको बता दें की मुखिया अब घोडपरास या जंगली सुअर को शूट आउट करवा सकते हैं। वहीं सरकार ने शूट आउट करवाने के साथ ही शव को दफन करवाने की जिम्मेवारी भी मुखिया को दी हैं। इसको लेकर निर्देश जारी किया गया हैं। 

हालांकि शूट आउट करने के लिए शूटर की खोज मुखिया को नही करनी है। इसके लिए बिहार सरकार के द्वारा  शूटरों की बकायदा एक लिस्ट जारी किया हैं। उन शूटरों के द्वारा ही घोडपरास और जंगली सुअर का शूट आउट किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment