सुबह-सुबह करें इस मंत्र का जाप, बढ़ेगा बुद्धि और ज्ञान

धर्म डेस्क: सुबह का समय इंसान के दैनिक जीवन के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता हैं। इसलिए इंसान को दिन की शुरूआत कुछ मंत्रों के जाप के साथ शुरू करनी चाहिए। इससे जीवन के हर कार्य में सफलता मिलती हैं और बुद्धि-ज्ञान में भी बढ़ोत्तरी होती हैं। 

बता दें की सुबह में जागने के बाद इंसान को अपनी हथेली देखनी चाहिए। क्यों की हथेलियों के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में विद्यादात्री सरस्वती और मूल भाग में भगवान गोविन्द (ब्रह्मा) का निवास है। इसलिए सुबह के समय अपनी हथेली को आवश्य देखें। 

सुबह-सुबह करें इस मंत्र का जाप?

“कराग्रे वसति लक्ष्मीः, कर मध्ये सरस्वती। 

करमूले तू ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्।।“

ऐसे करें मंत्र जाप : शास्त्रों के अनुसार सबसे पहले अपनी हथेलियों को एकसाथ मिलाकर उनके दर्शन करने चाहिए और हथेली देखते समय इस मंत्र का उच्चारण करनी चाहिए। इससे जीवन में सफलता मिलेगी तथा बुद्धि और ज्ञान में भी बढ़ोतरी होगी। 

इस मंत्र का अर्थ : हथेलियों के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में विद्यादात्री सरस्वती और मूल भाग में भगवान गोविन्द (ब्रह्मा) का निवास है। प्रभात यानि की सुबह के समय मैं इनका दर्शन करता हूं।

0 comments:

Post a Comment