भठिंडा, दिल्ली, चंडीगढ़ से सहारनपुर और गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: रेलवे ने होली को ध्यान में रखते हुए भठिंडा, दिल्ली, चंडीगढ़ से सहारनपुर और गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दिया गया हैं ताकि सभी को इसके बारे में जानकारी मिल सके। 

खबर के अनुसार होली के मौके पर बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं जिसके कारण ट्रेनों में अक्सर भीड़ देखने को मिलती हैं। इसी को देखते हुए रेलवे के द्वारा स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया गया हैं। यात्रीगण अपनी सुविधा के अनुसार टिकट बुक कर सकते हैं।

भठिंडा, दिल्ली, चंडीगढ़ से सहारनपुर और गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन?

भठिंडा-वाराणसी-भठिंडा स्पेशल ट्रेन पांच से 13 मार्च के बीच चलेगी। यह ट्रेन भठिंडा से चलकर सहारनपुर में रात 2:45 बजे पहुंचेगी। जबकि वापसी में यह ट्रेन वाराणसी से चलकर सहारनपुर में दोपहर एक बजे आएगी।

आनंद विहार-उधमपुर-आनंद विहार स्पेशल छह से 10 मार्च तक दो चक्कर लगाएगी। आनंद विहार से यह ट्रेन सहारनपुर में रात 1:50 बजे आएगी। वापसी में उधमपुर से चलकर सहारनपुर में सुबह 7:30 बजे पहुंचेगी। 

चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन दो से दस मार्च तक चलेगी। चंडीगढ़ से यह ट्रेन चलकर सहारनपुर रात 2:20 बजे आएगी। वापसी में गोरखपुर से चलकर सहारनपुर में सुबह 11:57 आएगी। आप इन ट्रेनों का शेड्यूल रेलवे की वेबसाइट पर जा कर चेक करें।

0 comments:

Post a Comment