खबर के अनुसार साल 2023 में होली का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों को घर जानें में कोई दिक्कत ना हो इसलिए कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। यात्रीगण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
आपको बता दें की रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से बांद्रा मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दी हैं। वहीं गोरखपुर से अमृतसर और गोरखपुर से केरला के एर्णाकुलम तक स्पेशल ट्रेन चलाने की स्वीकृति दी हैं। इससे यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी।
इन ट्रेनों का होगा परिचालन।
ट्रेन नंबर 05005 और 05006 का संचालन होगा : ये ट्रेन गोरखपुर से 3 और 10 मार्च को दोपहर के 2 बजकर 40 मिनट पर प्रस्थान करेगी। इसके अलावा ये ट्रेन अमृतसर से 4 और 11 मार्च को दोपहर 12:45 पर रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 05053 और 05054 का संचालन होगा : ये ट्रेन गोरखपुर से 3 और 10 मार्च को चलेगी और बांद्रा से 4 और 11 मार्च को वापस गोरखपुर के लिए आएगी।
ट्रेन नंबर 05303/05304 का संचालन होगा : ये ट्रेन 4 और 11 को सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर चलेगी और ये ट्रेन एर्णाकुलम से 6 और 13 मार्च को 11 बजकर 55 मिनट प्रस्थान करेगी।

0 comments:
Post a Comment