खबर के अनुसार 20 जनवरी 2023 तक सरिया के दाम में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। लेकिन फरवरी महीने में लोगों को सरिया की बढ़ती कीमतों से छुटकारा मिला हैं और इनके दाम में जनवरी महीने के मुकाबले काफी कमी देखने को मिली हैं।
बता दें की नए साल 2023 की शुरुआत में इनकी कीमतों में आग लगी थी। जनवरी में हर रोज सरिया के दाम में वृद्धि हुई थी। लेकिन अब इसके दाम में लगातार कमी आ रही हैं। इससे घर-मकान बनाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सरिया के दाम 54,000 रुपये/टन हैं। जबकि राजधानी लखनऊ में सरिया की कीमत 14 फरवरी को 55000 रुपये/टन हैं। वहीं प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली समेत अन्य शहरों में भी सरिया का रेट 54,000 रुपये/टन से 55000 रुपये/टन के आस-पास हैं।

0 comments:
Post a Comment