खबर के अनुसार नया गोरखपुर बसाने को लेकर दो इलाकों में 60 गांवों के करीब 6 हजार एकड़ जमीन को चिन्हित किया गया हैं। साथ ही साथ गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को भेजा दिया गया हैं।
बता दें की गोरखपुर-टिकरिया-महराजगंज मार्ग पर करीब 25 गांवों को नया गोरखपुर में शामिल करने के लिए चिन्हित किया गया हैं। जबकि पिपराइच और कुसम्ही क्षेत्र के करीब 35 गांवों को भी इस नया गोरखपुर में शामिल किया जायेगा।
नया गोरखपुर बसाने को लेकर लेखपालों के द्वारा सर्वे का काम शुरू कर दिया गया हैं। शहर से सटे 50 से अधिक गांवों में सर्वे के लिए राजस्व टीम को जिम्मेदारी दी गई है। बहुत जल्द किसानों से बातचीत के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment