खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, पीपीएस समेत इस स्तर के अधिकारियों की छुट्टी 12 फरवरी 2023 तक रद्द कर दी हैं।
आपको बता दें की राजधानी लखनऊ में 10 फरवरी से 12 फरवरी तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा हैं। इस समिट में दुनियाभर के बड़े-बड़े उद्योगपति लखनऊ आएंगे और इस सब्मिट में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी शामिल होंगे।
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश जारी कर दिया गया हैं ताकि सभी को इसके बारे में जानकारी मिल सके। बता दें की इससे पहले सोमवार को पुलिसकर्मियों की छुट्टी को रद्द किया गया था।

0 comments:
Post a Comment